गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Highway: हरियाणा मे यहां 616 करोड़ की लागत से बनेगा हाईवे, इन 30 गावों की हुई मौज 

Written by: Best24News

Published:

New Highway: हरियाणा राज्य सरकार ने पलवल, नूंह और गुरुग्राम जिलों में 0.00 से 71.00 किलोमीटर तक 4 लेन होडल-नूंह-पटौदी-पटोदा सड़क यानि होडल-नूंह-तावडू-बिलासपुर सड़क को मंजूरी दे दी है, जिसकी अनुमानित लागत…


New Highway: हरियाणा राज्य सरकार ने पलवल, नूंह और गुरुग्राम जिलों में 0.00 से 71.00 किलोमीटर तक 4 लेन होडल-नूंह-पटौदी-पटोदा सड़क यानि होडल-नूंह-तावडू-बिलासपुर सड़क को मंजूरी दे दी है, जिसकी अनुमानित लागत 616 करोड़ 01 लाख रुपये है। New Highway

Advertisement

यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित स्थायी वित्त समिति ‘सी’ की बैठक में लिया है। बैठक में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टेंडर आवंटन प्रक्रिया में बदलाव करने के निर्देश दिए और कहा कि विभाग ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव करें, ताकि ऑनलाइन माध्यम से टेंडर प्राप्त करने के बाद ठेकेदारों को परियोजना छोड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के कारण विकास परियोजनाओं में होने वाली अनावश्यक देरी को दूर किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि नई व्यवस्था के तहत यदि एल-1 (सबसे कम बोली लगाने वाला) किसी कारणवश परियोजना को बीच में ही छोड़ देता है, तो ठेका स्वतः ही एल-2 बोली लगाने वाले को दे दिया जाना चाहिए, जो निर्धारित दरों पर कार्य पूरा करता है।New Highway

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य होडल-नूंह-पटौदी-पटोदा मार्ग पर माल और यात्रियों दोनों की आवाजाही की दक्षता बढ़ाना है। यह परियोजना चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों, दिल्ली-मथुरा-आगरा (एनएच-19), दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (एनई-4), गुरुग्राम-नूंह-राजस्थान (एनएच-248ए) और दिल्ली-जयपुर (एनएच-48) पर कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार करेगी।

इन गांवों को होगा फायदा

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्रस्तावित उन्नयन से इस मार्ग पर स्थित कई गांवों को भी लाभ होगा, जिनमें बिलासपुर, पथरेरी, अडबर, बावला, भजलाका, बिवान, छारोदा, फतेहपुर, गोवारका, गुढ़ी, हुसैनपुर, जयसिंहपुर, झामुवास, कलिंजर, नूरपुर, पल्ला, रायपुरी, सतपुतियाका, सिलखो, सोंख, तेजपुर, उजिना, बहिन, भीमसिका, कोट, मलाई, नांगलजट, सौंदहद शामिल हैं। उत्तरावर, शहर-नूंह, होडल, तावडू जिला नूंह और पलवल।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp