गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

चंडीगढ़ सचिवालय में AIIMS Rewari को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, कनेक्टिविटी और आपात सेवाओं पर बड़े फैसले

Written by: सुनील चौहान

Published:

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ सचिवालय में शुक्रवार को एम्स रेवाड़ी को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित…


चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ सचिवालय में शुक्रवार को एम्स रेवाड़ी को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा एम्स रेवाड़ी की बेहतर कनेक्टिविटी, मरीजों की सुविधाओं का विस्तार और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाना रहा।AIIMS Rewari

Advertisement

बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि एम्स को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 308 करोड़ रुपये की लागत से एक फुल ट्रंपेट इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। एम्स जैसे बड़े संस्थान की ओर आने-जाने वाले मरीजों, परिजनों और एंबुलेंस के लिए सुगम पहुंच प्राथमिकता है। इसके लिए सड़क मार्गों को चौड़ा करने, नए लिंक रूट तैयार करने और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को जल्द संचालित करने और अस्पताल परिसर में आवश्यक ढांचागत व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।AIIMS Rewari

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एम्स रेवाड़ी पूरे दक्षिण हरियाणा के लिए बड़ी सौगात है और सरकार चाहती है कि यहां इलाज के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भी योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए निर्माण एवं कनेक्टिविटी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।AIIMS Rewari

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

नायब सरकार का कहना है कि बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद एम्स रेवाड़ी तक पहुंच आसान होगी और आपात स्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। आने वाले दिनों में संबंधित विभागों को कार्यों को गति देने के निर्देश दिए जाएंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp