शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

हरियाणा के महेंदगढ से Rewari Govt Polytechnic Institute आई छात्रा लापता, मोबाइल बंद से परिजन परेशान

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र के गुढ़ा गांव की 21 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। युवती रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रेवाड़ी के…


हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र के गुढ़ा गांव की 21 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। युवती रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रेवाड़ी के धामलावास गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। फिलहाल उसका फोन बंद आ रहा है । कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

 

कनीना पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया वह रोजाना पॉलिटेक्निक में पढ़ाई के लिए जाया करती थी और पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई। परिवार का कहना है कि सुबह कालेज के घर से निकली थी और किसी तरह का तनाव या विवाद भी नहीं था। वह शाम तक घर ही लोटी। रात तक परिजन उसका इंतजार करते रहे और मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर की लोकेशन और रूट की जानकारी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, पॉलिटेक्निक संस्थान और आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं। लेकिन उसका सुराग नही लगा है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp