बुधवार, 4 नवम्बर 2026

IAS Success Story: 10 रुपये की मजदूरी करने वाला लड़का बना IAS अफसर, कभी एक वक्त की रोटी के लिए भी तरसता था परिवार

Written by: Best24News

Published:

 IAS Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षा देते हैं। लेकिन इस परीक्षा में सिर्फ कुछ ही उम्मीदवार सफल होकर अपना सपना पूरा कर पाते हैं। क्योंकि यूपीएससी जैसी कठिन…


 IAS Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षा देते हैं। लेकिन इस परीक्षा में सिर्फ कुछ ही उम्मीदवार सफल होकर अपना सपना पूरा कर पाते हैं। क्योंकि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की राह आसान नहीं होती। आज हम आपको ऐसे आईएएस अफसर के बारे में आज बताने जा रहे हैं जिसके लिए भी यह जर्नी बहुत मुश्किल थी। आइए जानते हैं इनके बारे में…

Advertisement

इस आईएएस अफसर की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। हम बात कर रहे हैं IAS अफसर राम भजन की। आज वह एक आईएएस अफसर है लेकिन कभी उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी मजदूरी करनी पड़ती थी।

10 रुपये के लिए मजदूरी करता था परिवार (UPSC Success Story)
राजस्थान के राम भजन कुम्हारा का परिवार 10 रुपये के लिए मजदूरी करता था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें बकरी भी पालनी पड़ी। वह बकरियों का दूध बचकर गुजर बसर करते थे। इसी बीच आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने अपने परिवार की स्थिति सुधारने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होनें यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास करने का फैसला लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

एक वक्त की रोटी के लिए भी तरसता था परिवार
राजस्थान के वापी गांव के रहने वाले राम भजन का परिवार एक वक्त की रोटी के लिए तरसता था। राम भजन का अपने परिवार के साथ मजदूरी करते थे, जहां सिर्फ उन्हें 5 से 10 रुपये मिलते थे।IAS Success Story

कोरोना महामारी में पिता की मौत
कोविड-19 महामारी के दौरान अस्थमा से उनके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई। उन्होंने बकरी पालन शुरु किया, साथ ही लेबर वर्क बढ़ाया, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

दिल्ली पुलिस में मिली नौकरी
मजदूरी के साथ रामभजन को दिल्ली पुलिस मे कांस्टेबल की नौकरी मिल गई। इसके बाद कांस्टेबल की नौकरी के साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करना शुरू कर दिया।

यूपीएससी की राह नहीं थी आसान
राम भजन पुलिस की नौकरी मिलने के बाद अपना बचा हुआ सारा समय यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लगा देते थे। उन्होंने लगातार 7 बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और प्रयास करते रहे, तब जाकर कहीं 2022 में 8वें प्रयास में सफल हो सके। पूरे देश में उनकी 667 भी रैंक आई और वह आईएएस अधिकारी बने। आज राम भजन देश के लाखों अभ्यर्थियों को मोटिवेट कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp