गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Highway: राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान , यहां बनेगी दो नई फोरलेन सड़कें

Written by: Best24News

Published:

New Highway : राजस्थान के वाहन चालकों और यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने प्रदेश के सीकर जिले को एक बड़ा तोहफा देते हुए दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग…


New Highway : राजस्थान के वाहन चालकों और यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने प्रदेश के सीकर जिले को एक बड़ा तोहफा देते हुए दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन दोनों प्रोजेक्ट्स की स्वीकृति देते हुए राज्य में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.

Advertisement

सीकर जिले को मिलेगी दो नई फोरलेन सड़कें
इस मंजूरी के तहत सीकर जिले में दो सड़कें फोरलेन बनाई जाएंगी. पहली परियोजना में रामू बायपास के बास से भादाधार चौराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा किया जाएगा. दूसरी परियोजना लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर के बीच की सड़क को चार लेन किया जाना है. इन दोनों सड़कों को फोरलेन बनाने से न केवल ट्रैफिक की भीड़ कम होगी. बल्कि क्षेत्र के लोगों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा.New Highway

पुरानी योजनाओं को फिर मिली रफ्तार
गौरतलब है कि इन दोनों परियोजनाओं की घोषणा पिछले साल ही की गई थी. लेकिन वित्तीय मंजूरी न मिलने के कारण इन पर काम शुरू नहीं हो पाया था. अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इन योजनाओं को स्वीकृति मिलने के बाद एक बार फिर उम्मीदें जागी हैं. पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर इन परियोजनाओं को दोबारा शुरू करने की मांग की थी. जिसे अब केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सीकर जिले की ये दोनों सड़क परियोजनाएं आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी. इन सड़कों के फोरलेन बनने से शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. खासकर व्यापारिक इलाकों में. लोगों को हर दिन जाम में फंसे रहने से निजात मिलेगी और फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर जैसे कस्बों के बीच यात्रा करना भी आसान हो जाएगा. साथ ही क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती का आभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के लिए पिछले साल से लगातार प्रयास किए जा रहे थे. अब जब सरकार ने इसे मंजूरी दी है, तो जल्द ही इनके निर्माण कार्य शुरू होंगे.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

राजस्थान को मिल रहा है 6621 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
केवल सीकर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में केंद्र सरकार ने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए कुल 6621 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. यह निवेश प्रदेश के सड़कों और कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा बूस्ट माना जा रहा है. इससे ना केवल बड़े शहरों के बीच दूरी कम होगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सड़क नेटवर्क मजबूत होगा.

 

पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी मिलेगा फायदा
सीकर जिला न केवल शैक्षिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. बल्कि यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन और छोटे उद्योगों का भी केंद्र है. नई सड़कों के निर्माण से पर्यटकों को मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी. साथ ही उद्योगों को भी माल ढुलाई में समय और खर्च की बचत होगी. इससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

परियोजनाओं से जुड़े संभावित लाभ
ट्रैफिक जाम से मुक्ति: शहर के अंदरूनी हिस्सों में भारी वाहनों का दबाव कम होगा.
यात्रा समय में कटौती: फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ और सीकर के बीच दूरी कम समय में तय होगी.
सड़क दुर्घटनाओं में कमी: फोरलेन सड़कें यात्रियों के लिए ज्यादा सुरक्षित होंगी.
स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन: बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापारियों, किसानों और उद्योगपतियों को लाभ होगा.

अब जनता को है निर्माण शुरू होने का इंतजार
अब जब दोनों हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल चुकी है, तो जिले के लोग चाहते हैं कि इनका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो. पिछले साल की घोषणा के बाद निर्माण रुक जाने से जनता में मायूसी थी. लेकिन अब फिर से उम्मीदें जगी हैं. सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि ये काम कब शुरू होंगे और कितनी जल्दी पूरे किए जाएंगे.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp