गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Expressway: अब सफर होगा सुहाना, यहां बनेगा 350 KM लंबा नया एक्सप्रेसवे; 18 हजार करोड़ आएगी लागत

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Expressway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड…


New Expressway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच बिहार के लोगों के लिए एक बाई बड़ी राहत भरी खबर आई हैं। यहां एक बड़ी परियोजना पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे जो लोगों के सफर को बेहतरीन बनाएगा।

Advertisement

ये एक्सप्रेसवे राजधानी पटना को पूर्णिया से जोड़ेगी। इस राज्य में शानदार कनेक्टिविटी होगी। 18 हजार करोड़ की लागत में बनेगा 350 KM लंबा एक्सप्रेसवे करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हाईवे छह लेन का होगा और इसकी कुल लंबाई करीब 350 किलोमीटर होगी।

इसके पूरा होने के बाद राज्य के सफर को पंख लग जाएंगे। अनुमान है कि इस पटना-पूर्णिया हाईवे पर 160 से ज्यादा छोटे-बड़े पुल बनेंगे। आपको बता दें कि इस फोरलेन के बन जाने पर 8 से 9 घंटे की दूरी महज 3 घंटे में तय की जा सकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह एनएच-527 से चंदौर मध्य, उत्तरी चैता, रोसड़ा जहांगीरपुर, देवधा से लगमा होते हुए औरा गांव के पास दक्षिण, कुशेश्वर स्थान दक्षिण (दरभंगा जिला), कद्दूमर (सहरसा जिला), दक्षिण गांव राजहनपुर-बघवा, सोनवर्षा कचहरी एसएच-95, दक्षिण हरिपुर गांव, खजुराहा के उत्तर लगमा-भपटिया से गुजरेगी।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तीन साल में पूरी होगी। वहीं, अगर नए जारी रूट मैप की बात करें तो पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे दिघबारा एनएच-31 हाजीपुर-छपरा रोड से शुरू होगा। इसके बाद यह डुमरी बुजुर्ग से पातेपुर, राजा पाखर, लक्ष्मणपुर, जंदाहा के उत्तर, सारंगपुर-सरायरंजन एनएच-322 होते हुए चंदौर मध्य तक जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसके साथ ही रोड मैप में यह भी दिख रहा है कि यह सड़क बरहरा कोठी (पूर्णिया जिला), दमैली, कजरी काझा नदी, परोरा और उत्तरी पूर्णिया एयरपोर्ट के बीच एनएच-27 को पार करते हुए वन विभाग के बगल से गुलाब बाग-कसवा चार लेन से गुजरेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp