Haryana crime: रेवाड़ी में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

On: March 21, 2026 7:40 PM
Follow Us:
suicide

Haryana crime: रेवाड़ी : जिले के माजरा गांव में एक 23 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गोविंद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। गोविंद माजरा स्थित एम्स परिसर में एल एंड टी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने काम के चलते माजरा गांव में ही किराये के कमरे में रह रहा था। Haryana crime

जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन गोविंद दिन के समय अपने कमरे में अकेला था। उसके साथ रहने वाले अन्य किरायेदार काम पर गए हुए थे। जब शाम को साथी किरायेदार वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि गोविंद के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। Haryana crime

दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो गोविंद पंखे से लटका हुआ मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को नीचे उतरवाया। मामले में सामान्य कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। Haryana crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now