डीएपी खाद को लेकर मारामारी, रेवाड़ी में धंटो इंतजार के बाद बैंरग लोटे किसान !

प्रकाशित: 1 अक्टूबर 2026, 1:26 PM
डीएपी खाद को लेकर मारामारी, रेवाड़ी में धंटो इंतजार के बाद बैंरग लोटे किसान !

रेवाड़ी (Best24News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक बार फिर डीएपी खाद को लेकर मारामारी शुरू हो गए। खाद लेने के लिए किसान घंटों लाइन में लगे रहे। तेज धूप के बीच महिलाओं को भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक किसान खाद मिलने की उम्मीद में मंडी में डटे रहे। बता देंं कि डीएपी खाद को लेकर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को अनाज मंडी में डीएपी लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

कतार में खड़े रहने को मजबूर किसान: किसानों का कहना है कि डीएपी की जरूरत फसलों की बोआई के समय सबसे अधिक होती है, लेकिन समय पर खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में भीड़ अधिक होने के बावजूद किसानों के बैठने या धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे किसान और महिलाएं तेज धूप में ही कतार में खड़े रहने को मजबूर रहे। किसानों के अनुसार डीएपी वितरण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से भीड़ लगातार बढ़ रही है।

अनाज मंडी में बैठने की व्यवस्था की मांग: कई किसान सुबह जल्दी मंडी पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर तक भी खाद के लिए इंतजार करना पड़ा। किसानों का कहना है कि यदि खाद उपलब्ध है तो उसके वितरण के लिए भीड़ को नियंत्रित करने और किसानों को सुविधा देने की व्यवस्था होनी चाहिए। खाद लेने पहुंचे किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि डीएपी की उपलब्धता के साथ ही वितरण व्यवस्था को भी बेहतर किया जाए। किसानों के लिए छाया, पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था की जाए, ताकि तेज धूप में उन्हें घंटों परेशान न होना पड़े।

जानिए किसानों ने क्या कहा: किसान रामनिवास के अनुसार डीएपी वितरण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से भीड़ लगातार बढ़ रही है। कई किसान सुबह जल्दी मंडी पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर तक भी खाद के लिए इंतजार करना पड़ा। किसान आरती ने बताया कि यदि खाद उपलब्ध है तो उसके वितरण के लिए भीड़ को नियंत्रित करने और किसानों को सुविधा देने की व्यवस्था होनी चाहिए। रमेश कुमार ने बताया कि यदि खाद उपलब्ध है तो उसके वितरण के लिए भीड़ को नियंत्रित करने और किसानों को सुविधा देने की व्यवस्था होनी चाहिए।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now