धारूहेड़ा (Best24News) औद्योगिक कस्बे में बिजली के तारों का मरम्मत कार्य जारी। इसी क्रम में 66 केवी लाइन के दो टावर हटाने का काम 3 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके चलते धारूहेड़ा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 9 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
धारूहेड़ा विद्युत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि टावर हटाने के कार्य के दौरान धारूहेड़ा सब-स्टेशन से चलने वाले सभी 33 केवी और 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।












