कोसली (Best24News) थाना कोसली पुलिस का 20 अगस्त का जान लेवा हमला करने वाले 8 आरोपितो को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। कोसली पुलिस ने मंगलवार को 8 आरोपियो को काबू कर लिया है।
बता दें कि विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली निवासी कमल ने कोसली पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी गली में रामकुमार द्वारा खोदी गई कुंई धंसने से उसके मकान की दीवारों में दरारें आ गई थीं। इसी मामले को लेकर पिछले कई दिनों से दोनो में विवाद चल रहा था। 20 अगस्त को वह शिकायत देने आ रहा था।
शिकायत देने के बाद जव वे वापस आ रहे थे तो उस समय दुष्यंत के व्हाट्सएप पर सचिन उर्फ गोलू का फोन आया। उन्हें कोसली बाईपास नहर पर बुलाया। पुलिस के अनुसार वहां पहुंचने पर साल्हावास डिग की तरफ से तीन गाड़ियां आईं। इनमें से करीब 15-20 युवक उतरे और लाठी-डंडों से कमल व उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में कमल घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद आरोपी वहां से चले गए।
ये आरोपी किए काबू: कोसली में जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी गांव भाकली, सोनू उर्फ डाकू उर्फ विक्की निवासी गांव साल्हावास जिला झज्जर, सतेन्द्र निवासी रेलवे स्टेशन के पास कोसली, सचिन उर्फ गोलू, सुखबीर उर्फ मोनू निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली तथा दीपक, अजय और कृष्ण निवासी गांव आम्बोली जिला झज्जर के रूप में हुई है।
बार बार मिल रही थी धमकी: पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की ओर से बार बार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। पुलिस ने मारपीट करने वालो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।











