बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26, तैयारियों को लेकर बैठक

प्रकाशित: 29 सितंबर 2026, 10:44 PM
धारूहेड़ा: तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए

धारूहेड़ा (Best24News) नंदरामपुर बास गांव में बाबा बिशनदास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26 अक्टूबर को भरेगा। मैले तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन, व्यवस्थाओं और दुकानों की बुकिंग को लेकर चर्चा की गई।

 

मेले मे इस बार कुश्ती दंगल 51 हजार को होगा। अगर कोई महिला पहलवान आती है तो उसके लिए अलग से कुश्तियां करवाई जाएगी। बैठक में तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियों भी सौंपी गई। इस मौके पर देवेंद्र चौधरी, सुंदर मुकदम, वीरेंद्र, राकेश, डॉ. उमेश, लक्ष्मण, डॉ. रिंकू और विपिन राव सहित बाबा बिशनदास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, नंदरामपुर बास के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

बाबा बिशनदास मंदिर नंदरामपुर बास
बाबा बिशनदास मंदिर नंदरामपुर बास

 मेले में दुकानों की बुकिंग 2 अक्टूबर से

आगामी 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले बाबा बिशनदास जी महाराज के मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों की बुकिंग 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे से बाबा बिशनदास मंदिर प्रांगण में शुरू होगी। दुकानों की बुकिंग के लिए संजय सैनी से 9812051152, अरविंद यादव से 9813385280, रिंकू गुप्ता से 9050748640 तथा विपिन राव से 8199950372 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों के अनुसार 3 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक दुकानों की बुकिंग श्री नरेंद्र अग्रवाल के अग्रवाल क्लॉथ हाउस, मेन बाजार नंदरामपुर बास पर की जाएगी। मेले में दुकान लगाने के इच्छुक लोग निर्धारित तिथियों पर संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।

 

 

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now