रेवाड़ी (Best24News) जिले में MSP पर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। पिछले एक माह में किसान व एनजीओ इस मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुकी है। सुनवाई नहीं होने से परेशान मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने अनाज मंडी के गेट के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जाहिर किया।
नारा बाजी के साथ दी चेतावनी: भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए चेतावनी दी कि कि अगर 1अक्टूबर से MSP पर बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई, तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। इतना ही जाम लगाने की भी चेतावनी दी। किसानों का आरोप है कि अनाज मंडी में करीब 20 दिन पहले बाजरे की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन अभी तक MSP पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। ऐसे में किसान मजबूरी में अपनी फसल कम दाम पर निजी खरीदारों को बेच रहे है। बार बार सरकार को अल्टीमेटम देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह ने दिया भरोसा: 21 सितंबर को किसानों ने अनाज मंडी के गेट पर ताला लगाकर धरना दिया था। उस समय मौके पर पहुंचे एसडीएम दलबीर सिंह और मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह ने किसानों को तीन दिन में MSP पर बाजरे की खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन उस समय आज एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन सरकारी रेट पर बाजारे की खरीद शुरू नहीं होने पर किसान मंगलवार को फिर आंदोलन पर उतर आए।












