बावल: बावल में रेवाड़ी रोड पर जेन अस्पताल के पास शनिवार रात हुए सडक हादसो को देखकर लोगों की रूह काप उठी। तेजी से आ रहे वैगनआर कार के चालक ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि वह कार में फंसकर 100 मीटर घिसटता चला गया। कुछ देर बाद ही गंभीर रूप से घायल घुलेड़ा खुर्द निवासी अरुण की मौत हो गई।
धुलेड़ा खुर्द निवासी अरुण (16) मूल रूप से गांव राजस्थान के अलवर जिले का ततारपुर टहरकी का रहने वाला था। परिवार फिलहाल धुलेड़ा खुर्द में रहकर मजदूरी करता था। अरुण पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह भी मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था।
बावल में हुआ दर्दनाक हादसा: बता दे कि शनिवार रात करीब नौ बजे अरुण बाइक से बनीपुर चौक से धुलेड़ा खुर्द की तरफ जा रहा था। भारत पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही दिल्ली नंबर की वैगनआर कार सड़क पर भरे पानी से बचने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। कार में फसन के चलते बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया।
रूक जाता तो बच जाती जान: बताया जा रह है टक्कर लगने के बाद काफी देर कार को नहीं रोका। अगर रूक जाता तो शायद वह बच सकता था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना बावल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अरुण को एंबुलेंस की मदद से बावल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं: सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर भी लोगों ने काफी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। पानी से बचने के दौरान वाहन अचानक दिशा बदलते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। बताया जा रहा है यहां आये दिन हादसा हो रह है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा: हादसे की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनोंं की सौंप दिया है।












