धारूहेड़ा: खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से नीलगिरी कॉलोनी में आयोजित संगीतमय रामकथा के भव्य शुभारंभ के अवसर पर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा शिव नगर स्थित श्री श्याम मंदिर से आरंभ होकर बास रोड होते हुए कथा स्थल नीलगिरी कॉलोनी पहुंची।

बता दे कलश यात्रा को धारूहेड़ा के उप चेयरमैन अमन राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वे स्वयं श्रीराम के जयकारों के साथ कलश यात्रा में साथ रहे। जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। श्रीराम के जयकारों से धारूहेड़ा में माहोल भक्तिमय हो गया।

वार्ड पार्षद मनीषा सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। कथा का व्याखान प्रसिद्ध कथा वाचक बाल कृष्ण महाराज द्वारा किया जा रहा है।

इस संगीतमय रामकथा का समापन 5 अक्टूबर को होगा। समापन के दिन पूर्णाहूति के साथ भव्य हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राकेश सैनी, जसवंत सिंह, डीके बंसल, ज्ञानी यादव आदि मौजदू रहे।











