IGU में चौथी मंजिल से गिरने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

On: September 26, 2026 5:44 PM
Follow Us:
IIGU

धारूहेड़ा: मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) में निर्माण कार्य के दौरान चौथी मंजिल से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल इलेक्ट्रिशियन को उपचार के लिए रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवाड़ी के काकोडिया निवासी करीब 45 वर्षीय बलवान के रूप में हुई है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। पलवल निवासी ठेकेदार नवीन ने निर्माण कार्य लिया हुआ है। बलवान इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था। इसी दौरान वह शुक्रवार शाम को अचानक वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया।

हादसे के बाद उसे तत्काल रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now