रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Bhiwadi News: करंट लगने से कर्मचारी की मौत, परिजन धरने पर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi News (Best24News) खुशखेड़ा स्थित एक कंपनी में काम करने के दौरान करंट लगने से घायल हुए कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान करनीकोट, मुंडावर निवासी अनिल…


मागों को लेकर कपंनी के कर्मचारी व मृतक के परिजन कंपनी में धरने पर बैठे हुए है। कंपनी में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
मागों को लेकर कपंनी के कर्मचारी व मृतक के परिजन कंपनी में धरने पर बैठे हुए है। कंपनी में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
Google News Follow us on Google

Bhiwadi News (Best24News) खुशखेड़ा स्थित एक कंपनी में काम करने के दौरान करंट लगने से घायल हुए कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान करनीकोट, मुंडावर निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है। मागों को लेकर कपंनी के कर्मचारी व मृतक के परिजन कंपनी में धरने पर बैठे हुए है। कंपनी में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement

कर्मचारियों ने की नारेबाजी: बता दे कंपनी हादसे को लेकर गंभीर नहीं है। इसी लिए परिजन धरने पर बैठ गए है। जैसे ही कर्मचारी की मौत की सूचना तो वे कंपनी अंदर ही एकत्रित हो गए इसके के बाद परिजन कंपनी में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि कंपनी में काम करने के दौरान अनिल यादव करंट की चपेट में आया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस: हादसे की सूचना पाकर कंपनी में पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारी को कंरट कैसे लगा इसको लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है। फिलहाल कर्मचारी के सहकर्मी व परिजन कंपनी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले ऑटो चालक को 3 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना

कंपनी बनी छावनी: किसी प्रकार को कोई विरोध व हंगामा नहीं हो इसके लिए कंपनी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालाकि हादसे को लेकर न तो पुलिस तथा न ही प्रबधन कुछ बता रहा है। बताया जा रहा है प्रबधन जल्द ही बैठक करके इस मामले को सुलझाने का प्रयास में है। क्योंकि कर्मचारियों के धरने पर बैठने पर काम ठप हो गया है। इतना ही दूसरी कंपनियों के श्रमिक भी आस पास एकत्रित हो रहे है। मामला बिगडता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:बावल के चोरों का तांडव: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp