धारूहेड़ा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारूहेड़ा के मार्गदर्शन में राजकीय हाई स्कूल ततारपुर खालसा में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को डेंगू-मलेरिया, टीबी और एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य निरीक्षक महीपाल ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव, टीबी उन्मूलन तथा गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. संदीप नेहरा तथा एमपीएचडब्ल्यू कृष्ण ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारियां दीं। बारिश के मौसम के बाद डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

संदीप नेहरा ने छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। एमपीएचडब्ल्यू कृष्ण ने टीबी (क्षय रोग) के बारे में बताते हुए कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, शाम को बुखार आना, वजन घटना और भूख न लगना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है।













