रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बावल के औद्योगिक क्षेत्र (IMT) सेक्टर-3 में स्थित इन्वर्टर बैटरी चार्जिंग कंपनी ‘स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस’ (Smart Spazesolutions Private Limited) में 24 सितंबर 2026 की देर रात एक भीषण आग लग गई रात को 10 दमकल टीमों ने करीब 7 घ्ंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से बावल औद्योगिक कस्बे में अफरा तफरी मच गई।
बता दे बावल में सेक्टर-3 स्थित इन्वर्टर बैटरी चार्जिंग कंपनी ‘स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस’ में आग लग गई। देखते ही देखते इस कंपनी की आग की चिंगारियां और लपटें उड़कर ठीक बगल में मौजूद ‘गुरुकृपा फुटवियर’ कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात फैक्ट्री के भीतर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया
टीम ने किया प्रयास: रात को शुरूआत में आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने वहां रखे फायर एक्सटिंगुइशर (आग बुझाने वाले सिलेंडरों) की मदद से लपटों पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि वे इसे रोक नहीं पाए और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
सुबह सुबह फिर भडकी आग: रात करीब 9 बजे आग की सूचना मिलने के बाद बावल से तीन, रेवाड़ी से चार, धारूहेड़ा से एक, झज्जर से दो, भिवाड़ी से एक और घिलोठ से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पाया गया था। इसके करीब एक घंटे बाद फिर आग भड़कने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और फिलहाल आग बुझाने में लगी हुई है।













