बावल: औद्योगिक कस्बा बावल में गुरुकृपा फुटवियर कंपनी में गुरूवार रात को भयंकर आग गई। जिससे कंपनी में लाखों रूपए का कच्चा माल जलकर राख् हो गया। रात को 8 दमकल टीमों ने करीब छह घ्ंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से बावल औद्योगिक कस्बे में अफरा तफरी मच गई।
बता दे बावल में सेक्टर-3 स्थित इन्वर्टर बैटरी चार्जिंग कंपनी ‘स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस’ में आग लग गई। देखते ही देखते इस कंपनी की आग की चिंगारियां और लपटें उड़कर ठीक बगल में मौजूद ‘गुरुकृपा फुटवियर’ कंपनी तक पहुंच गईं। चप्पल कटाई की इस यूनिट में भारी मात्रा में रबर और कच्चे मेंटिरियल में आग लग गई। हालांकि रात को कंपनी में काम जारी थी।
छह घंटे में आग पर पाया काबू: आग लगने की सूचना पाकर रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा व भिवाड़ी से आई दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया। प्रबंधन कहना है आग इतनी तेजी से बढ गई कि उसे बुझाने का मौका ही नहीं मिला।कंपनी में रूटिन से काम जारी था लेकिन दूसरी कंपनी की आग से इस कंपनी को अपने चपेट में ले लिया।













