रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी शहर के नई अनाज मंडी क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और दुखद घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 42 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) रवि कुमार चुघ ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर पर ही सीए (CA) की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कोचिंग देते थे।
अपने ही कमरे में लगाया फंदा: पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोहपर मृतक की पत्नी घर का कामकाज निपटाने के बाद जब कमरे में गई, तो उसने पति रवि कुमार को पंखे लटका हुआ पाया। वह इसी कमरें में कोचिंग देता था। फंदे पर लटको मिलने से घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-3 पुलिस चौकी की टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से रवि कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अत्यधिक मानसिक तनाव के चलते यह खौफनाक कदम उठाया है।
मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रमोद ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।













