संगवाड़ी गांव को ढाई करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, MLA लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन

On: September 21, 2026 6:52 PM
Follow Us:
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने संगवाड़ी गांव में करीब ढाई करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। 25 लाख के आठ कार्यों का शिलान्यास भी किया।
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने संगवाड़ी गांव में करीब ढाई करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। 25 लाख के आठ कार्यों का शिलान्यास भी किया।

रेवाड़ी। रेवाड़ी MLA लक्ष्मण यादव ने गांव संगवाड़ी में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 35 विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया। इसके साथ ही करीब 25 लाख रुपये की लागत से होने वाले आठ विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम गांव के स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं संगवाड़ी निवासी जयप्रकाश छावड़ी (जेपी) का अभिनंदन भी किया गया।

रेवाड़ी। रेवाड़ी MLA लक्ष्मण यादव ने गांव संगवाड़ी में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 35 विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया
रेवाड़ी। रेवाड़ी MLA लक्ष्मण यादव ने गांव संगवाड़ी में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 35 विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश छावड़ी को डीजे व मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। गांव के सरपंच व एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो रामसिंह छावड़ी की अगुवाई में ग्रामीणों और विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों अतिथियों का फूलमालाओं व पुष्प वर्षा से स्वागत किया। दोनों अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश छावड़ी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगवाड़ी गांव के बेटे को पार्टी की करीब 60 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी देकर क्षेत्र के लोगों को सम्मान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी की प्राथमिकताओं में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के कल्याण को प्रमुख बताया।

रेवाड़ी। रेवाड़ी MLA लक्ष्मण यादव ने गांव संगवाड़ी में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 35 विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया
रेवाड़ी। रेवाड़ी MLA लक्ष्मण यादव ने गांव संगवाड़ी में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 35 विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि संगवाड़ी सहित रेवाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और कई कार्य जारी हैं। विधायक ने सरपंच की मांग पर गांव के स्कूल में 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने तथा महिला चौपाल और अनुसूचित जाति चौपाल के निर्माण की घोषणा की। ब्लॉक समिति चेयरमैन धारूहेड़ा और ब्लॉक समिति सदस्य नवल सिंह ने 21 लाख रुपये तथा जिला पार्षद वार्ड नंबर 16 नरेश राव ने 7.5 लाख रुपये के विकास कार्य कराने की घोषणा की।

सरपंच रामसिंह छावड़ी ने अतिथियों का आभार जताते हुए गांव की विभिन्न मांगों का मांगपत्र विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने स्कूल के बास्केटबॉल ग्राउंड में कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. ज्योत्सना यादव, एसएमसी प्रधान सोमदत्त सैन, राजेंद्र पटेल, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now