गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

Haryan News: Kosli MLA अनिल यादव ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryan News: कोसली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल यादव ने गांव भूरथला और कोसली रेलवे स्टेशन के समीप स्थित लाला रामरतन धर्मशाला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर क्षेत्रवासियों से सीधा…


Haryan News: कोसली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल यादव ने गांव भूरथला और कोसली रेलवे स्टेशन के समीप स्थित लाला रामरतन धर्मशाला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पांच सड़कों, हर्बल पार्क में ओपन जिम, भगवान परशुराम भवन और कोसली रेलवे स्टेशन पर नए सबमर्सिबल पंप सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान MLA Anil Yadav Dahina  ने भाकली-2 पंचायत को 11 लाख रुपये तथा लाला रामरतन धर्मशाला के पास शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इसी मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन दुष्यंत सिंह ने भी भाकली गांव के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।Haryan News

MLA Anil Yadav  ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की जरूरतों और सुझावों के आधार पर आगे भी योजनाएं बनाई जाएंगी और क्षेत्र के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाई जाएगी।Haryan News

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने MLA के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं। कार्यक्रम के दौरान कपिल चेयरमैन, अजयपाल चेयरमैन, सुरेश भाकली, दिनेश गोयल, उदयभान डागर, प्रेम प्रकाश नाहड़, सरपंच बलविंद्रा देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp