रेवाड़ी : धारूहेड़ा थाना पुलिस ने निसार हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 7 निवासी गौरव उर्फ गोरु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल एक गाड़ी और बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार गौरव को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

6 सितंबर का मिला था निसार का शव: थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को सूचना मिली थी कि भटसाना गांव स्थित एक डेयरी फार्म में मिट्टी के नीचे शव दबा हुआ है। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। एक महिला की निशानदेही पर मिट्टी हटाने पर मानव शरीर का अंग दिखाई दिया। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कराई गई, जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से नमक, मिट्टी और कपड़ों सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए।
डेरी में दबाया हुआ था शव: हत्या करके शव को डेरी में मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान निसार उम्र 28 वर्ष, निवासी दमदमा, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई। मृतक के पिता जमील ने 8 सितंबर को पुलिस को बताया कि निसार 5 सितंबर को मजदूरी के लिए तिजारा गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।
डेरी संचालक के बेटे सहित चार पर मामला दर्ज: जांच के चलते पुलिस ने डेरी संचाल अरूण के बेटे सहित चार पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में योगेश उर्फ गोलू निवासी सैय्यद कॉलोनी, बास रोड धारूहेड़ा, दीपांशु निवासी संतोष कॉलोनी धारूहेड़ा और करण सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी धारूहेड़ा को गिरफ्तार किया था। अब गौरव उर्फ गोरु की गिरफ्तारी हुई है। प













