रेवाड़ी में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, चार और रेडार पर !

On: September 19, 2026 7:08 AM
Follow Us:
SUSPENDED
SUSPENDE

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने लापरवाही और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में बड़ा फैसला लिया है। एसपी ने तुरंत प्रभाव से रेवाड़ी के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस आदेश से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सस्पेंड हुए पुलिस कर्मियों में मॉडल टाउन थाने का मुंशी और सीआईए के दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

एसपी ने कहा कि अगर ऐसी शिकायतें मिलीं तो किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि रेवाड़ी में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी के इस कड़े रुख से जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश गया है।

शिकायते को लेकर ​की कार्रवाई: बता दे रेवाड़ी एसपी को बार बार शिकायतें मिल रही थी। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ काम में अनियमितता और अनैतिक गतिविधियों के अरोप मिले है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर एसपी ने तीनों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विभागीय जांच शुरू : एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उनके खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की है। उन्होंने साफ किया कि पुलिसकर्मियों की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल इनके अलावा तीन स्टाफ रेडार हैं जिनकी भी जांच चल रही हैं

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now