गुड़ियानी में 18 सितंबर को लगेगा विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

On: September 18, 2026 10:03 AM
Follow Us:
नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर
नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

Kosli News:  विजय एकता मंच के तत्वावधान में डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को गुड़ियानी में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन विजय गुड़ियानी के कार्यालय, झज्जर रोड मेन बस स्टैंड, गुड़ियानी (रेवाड़ी) पर किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

आयोजक विजय गुड़ियानी ने बताया कि शिविर में आंखों की सामान्य बीमारियों की जांच के साथ-साथ मोतियाबिंद की मुफ्त जांच तथा चश्मे के नंबर की जांच की जाएगी। इसके अलावा मोतियाबिंद के मरीजों के लिए बिना टांके वाले लेंस के साथ नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

IMG 20260918 WA0021

मोतियाबिंद से चिन्हित मरीजों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल, नई दिल्ली ले जाने, खाने-पीने, रहने तथा वापस छोड़ने की व्यवस्था भी नि:शुल्क किए जाने की जानकारी दी गई है।

आयोजकों ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को धुंधला दिखाई देना, रात में देखने में परेशानी, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता, दोहरी नजर या आंखों में रंग फीका दिखाई देना जैसी समस्या है, वे शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच अवश्य करवाएं।

शिविर में पंजीकरण के लिए 9416793627, 9416905168 और 9813221027 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर के आयोजक विजय गुड़ियानी, चेयरमैन विजय एकता मंच ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now