रविवार, 15 नवम्बर 2026

Eye camp: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा धारूहेड़ा में 29 नवंबर को निशुल्क नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन भी मुफ्त

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा : संतोष कालोनी स्थित सैनी धर्मशाला में 29 नवंबर को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा ।धारूहेड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…


धारूहेड़ा : संतोष कालोनी स्थित सैनी धर्मशाला में 29 नवंबर को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा ।धारूहेड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की जा रही है। कंपनी द्वारा 29 नवंबर 2025, शनिवार को संतोष कालोनी स्थित सैनी धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।Eye camp

यह शिविर सामाजिक सरोकार के तहत रखा गया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर नेत्र जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय-समय पर होने वाली आँखों की बीमारियों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है।

इस शिविर में आई केयर आई हॉस्पिटल, नोएडा की विशेषज्ञ मेडिकल टीम मरीजों की जांच करेगी। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, शिविर में आने वाले मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे के उपचार के बारे में परामर्श दिया जाएगा। खास बात यह है कि जो मरीज मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए ऑपरेशन की सुविधा भी पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेगी। मरीजों को केवल अपना पहचान पत्र की कॉपी साथ लानी होगी, ताकि चिकित्सा प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न आए।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

शिविर में आने-जाने, ठहरने और भोजन की सुविधाएं भी हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि खुशीराम सैनी ने बताया कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। शिविर सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा, और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp