PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला में हवन-यज्ञ आयोजित

On: September 17, 2026 7:35 PM
Follow Us:
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला में हवन-यज्ञ आयोजित
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला में हवन-यज्ञ आयोजित

कोसली। PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरूवार को बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गौसेवकों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां डालीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

गौमाता की पूजा कर लिया आशीर्वाद: हवन-यज्ञ के दौरान देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं प्रगति के लिए भी प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गौसेवकों ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोसेवा और सामाजिक सेवा के कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम हैं।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौमाता की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया तथा गोशाला में चल रहे सेवा कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और उपस्थित लोगों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हवन में भाग लिया।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर गोशाला प्रधान ओमप्रकाश, खचाजी अमित यादव, होशियार लंबरदार, सर्व सुख, राज सिंह आर्य,लीला राम,कृष्ण यादव, देवेन्द्र यादव, और कोसली गाँव और आसपास के क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now