नन्दू गोशाला धारूहेड़ा में हनुमान जी की प्रतिमा का किया अनावरण

On: July 7, 2026 8:23 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए

धारूहेड़ा: औद्योगिग कस्बा स्थित गरीब नगर में श्री नंदू गौशाला एवं उपचार शाला में मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं प्रतिमा अनावरण की गई। इस अवसर पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपचेयरमैन पूरण यादव मुख्य व नगरपालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा बतौर अतिथि मौजूद रहे।

धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए
धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए

नपा धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि आसपास के गांव के लोगो की ओर से गौशाला में खूब सहयोग किया जा रहा है। धारूहेड़ा के आस पास के गांवो के लोगो के सहयोग के चलते ही गौशाला में बड़ी संख्या में गोवशो की सेवा की जा रही है।

धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए
धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए

2020 में स्थापित हुई थी गोशाला
बात दे रेवाड़ी उपायुक्त की ओर से सडकों पर घूम रहे बेसहारा पशुओ को बचाने के लिए वर्ष 2020 में धारूहेड़ा नगरपालिका की 7 एकड़ भूमि पर चारदीवारी व गेट लगाकर गाेशाला का निर्माण किया गया था।

धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए
धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए

अधिकारियों का ही आंकलन है कि औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के बीच नगरपालिका की 7 एकड़ भूमि में बनी गाेशाला की क्षमता करीब 1500 गाेवंशों को रखने की है। फिलहाल ओर टीन शेड बढाई गई ताकि ज्यादा से ज्यादा गोवंशो को रखा जा सके।

धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए
धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण करते हुए

नन्दू गोशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं हवन शुरू किया। इसके बाद सुबह हनुमान जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस मौके पर नंदू गौशाला समिति के मेंबर व काफी लोग मौजूद रहे। गौशाला के प्रधान ने गोशाला में सहयोग करने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now