धारूहेड़ा: राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी अलावलपुर में विकसित भारत विषय के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अवसर पर ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

स्कूल की मुख्याध्यापिका सरिता गौतम सहित गांव के गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों की बनाई ड्राइंग एवं पेंटिंग का अवलोकन किया। निर्णायकों ने नेहा कक्षा आठवीं को प्रथम तथा देव को द्वितीय स्थान के लिए चुना।
इस दौरान स्कूल SMC प्रधान नीतू शाह, सरपंच प्रतिनिधि जसबीा, अमित सांगवान, हरकेश, हितेश सांगवान, विजय कुमार व संजीव कुमार मौजूद रहे।












