सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Breaking news: प्रधानमंत्री रोजगार मेला से चयनित युवा विकसित भारत@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति में निभाएंगे महती भूमिका : राव इंद्रजीत सिंह

Written by: Best24News

Published:

Breaking news:;गुरुग्राम: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार मेला के माध्यम से चयनित नव-नियुक्त युवा विकसित भारत@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति में महती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा…


रेवाड़ी में निकाली जाएगी पटेल जयंती पर पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे हरी झंडी
रेवाड़ी में निकाली जाएगी पटेल जयंती पर पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे हरी झंडी
Google News Follow us on Google

Breaking news:;गुरुग्राम: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार मेला के माध्यम से चयनित नव-नियुक्त युवा विकसित भारत@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति में महती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी हैं, जिसे युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भावना के साथ निभाएं।

Advertisement

राव इंद्रजीत सिंह शनिवार को गुरुग्राम में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 218 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देशभर में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रमों के दौरान 8,000 से अधिक महिला अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में युवाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष रोजगार प्रदान करने की एक ऐतिहासिक पहल है। यह मेला केवल नौकरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का वास्तविक अर्थ अनुशासन, पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवा-भावना से कार्य करना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

राव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों को न भूलें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें, ताकि समाज और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि आज नियुक्त होने वाले युवा आने वाले समय में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और देश को पुनः विश्वगुरु के मार्ग पर अग्रसर करेंगे।

विधायक तेजपाल तंवर ने भी नव-नियुक्त युवाओं को बधाई दी और कहा कि सरकारी नौकरी देश और समाज की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

इस अवसर पर कमांडेंट विक्रमदेव सिंह (नोडल अधिकारी), डीआईजी सुकुमार सारंगी, कमांडेंट जेल अरुण भगत, रोजगार मेला कोऑर्डिनेटर एसपी सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
00000

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp