Rewari News: डहीना के विवेकानंद स्कूल के नजदीक सड़क किनारे झाड़ियों में बुधवार को 32 वर्षीय युवक प्रकाश शर्मा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक नेपाल का रहने वाला था और डहीना में फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था।
बताया जा रहा है कि प्रकाश मंगलवार रात से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।













