Rewari District Bar Association Elections: कहां होगी कांटे की टक्कर, पढें अपडेट ?

On: September 9, 2026 3:03 PM
Follow Us:
रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन चुनाव
रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2026

रेवाड़ी, बावल और कोसली में बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितंबर को होंगे। तीनों जगह में कुल 2926 एडवोकेट (Rewari District Bar Association Elections) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रेवाड़ी में प्रधान, उपप्रधान सामान्य और कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणिय मुकाबला होगा, जबकि अन्य पदों पर आमने-सामने की टक्कर रहेगी। बावल में सभी 6 पदों पर 2-2 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। चुनावों प्रचार तेजी से हो रहा है क्योकि चुनाव महज 48 घंटे ही शेष बचे है

 

रेवाड़ी में 6 पदों के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में

रेवाड़ी बार एसोसिएशन में 2 हजार 183 एडवोकेट मतदाता हैं। प्रधान पद पर निवर्तमान प्रधान विश्वमित्र, पूर्व प्रधान सौरभ राव और प्रेमपाल के बीच मुकाबला होगा। उप प्रधान सामान्य पद के लिए अरुण यादव, भूपेंद्र और भूपेंद्र शर्मा मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर महेश, पार्थ सिंह और सन्नी के बीच त्रिकोणिय मुकाबला होगा। महिला उप प्रधान पद पर भागेश और कल्याणी, सचिव पद पर मुकेश रंगा और विशाल यादव तथा सहसचिव पद पर मीनाक्षी और नीरू यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा। इस तरह रेवाड़ी में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

 

बावल में इन पदों पर सीधा मुकाबला

बावल बार में 478 एडवोकेट मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी राहुल जोशी के अनुसार, प्रधान पद पर अनिल और नितिन कौशिक, उप प्रधान पर जय सिंह और सुनील प्रकाश, महिला उप प्रधान पर किरण और पूनम कुमारी आमने-सामने हैं। जबकि सचिव पद पर अनिकेत और नितिन कुमार, संयुक्त सचिव पद पर प्रीति कुमारी और रितू आनंद तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार और सुरेंद्र के बीच मुकाबला होगा। इस तरह बावल में 6 पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

3 बूथों पर 18 ईवीएम से होगा मतदान

रेवाड़ी में 6 पदों के लिए प्रत्येक बूथ पर 6 ईवीएम लगाई जाएंगी। बूथ नंबर एक पर 1 से 725, बूथ नंबर 2 पर 726 से 1450 और बूथ नंबर 3 पर 1451 से 2183 तक के मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। रेवाड़ी में मतदान के लिए 3 बूथ बनाए गए हैं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now