यूपी के श्रमिक ने धारूहेड़ा में लगाई फांसी

On: September 8, 2026 2:22 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा सेक्टर-6

धारूहेड़ा : गांव महेश्वरी स्थित निरंजन कॉलोनी में सोमवार रात यूपी के एक श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इज्जतनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर हरकिशन के रहने वाले राहुल शर्मा के रूप में हुई है।

किराये पर रहता था श्रमिक अकेला: सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि राहुल शर्मा एक ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था और निरंजन कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर अकेला रहता था। उसने अपने कमरे में सोमवार रात कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। जब वह सुबह नही उठा तो पडोसियों ने देखा उसका शव पंखे से लटका हुआ है।

मरने के कारणों का नहीं लगा पता: सूचना पाकर सेक्टर छह POlice मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्तपाल में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now