गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Rewari Crime: धारूहेड़ा में ट्रांसपोर्टर ने अपने कार्यालय में लगाई फांसी, जेब में मिली पर्ची से खुला राज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Crime: थाना धारूहेड़ा के पीछे सैयद कॉलोनी में रविवार सुबह एक ट्रांसपोर्टर द्वारा अपने कार्यालय में फंख के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide in Dharuhera) कर ली। मृतक की पहचान…


Rewari Crime: थाना धारूहेड़ा के पीछे सैयद कॉलोनी में रविवार सुबह एक ट्रांसपोर्टर द्वारा अपने कार्यालय में फंख के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide in Dharuhera) कर ली। मृतक की पहचान महेंद्रगढ के गांव भालखी के रहने वाले धर्मपाल 58 के रूप में हुई है। ट्रांसपोटर की जेब से एक पर्ची मिली है जिसमे कई करीब ढाई करोड लेन बाकी बताया गया है। Rewari Crime

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि ट्रासंपोर्टर धर्मपाल ने सैयद कालोनी में महेश ट्रासपोर्ट के नाम से कार्यालय बनाया हुआ है। वह यहां पर अकेला रहता है। जब वह सुबह नही उठा तो उसके पास कार्यरत कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जब कार्यालय जब टीम मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां धर्मपाल पंखे से लटके मिले। पुलिस टीम ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की जेब मे एक पर्ची मिली है जिससे लेनदारी लिखी हुई है। सूचना पाकर मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची।

सूचना पाकर धर्मपाल का बेटा महेश भी वहां पहुंचा। महेश का आरोप है उसके पिता के कंपनियो मे लेनदारी थी जो समय पर नहीं मिल रही थी। वह तीन लोगो में करीब ढाई करोड मांगता था इसी से परेशान होकर उसने जान दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

सुसाईड नोट में ये लगाया आरोप: सुसाईड नोट में आरोप है एसएस कैरियर के प्रोपरोईटर चेतानंद व मैनेजर राजेश शर्मा पर डेढ करोड नही दिए है वही महेद्रगढ के रहने वाले राधेश्याम उर्फ बंटी ने भी एक करोड नही दिए है। राहुल एक कर्मचारी जो पहले इसके कार्यालय में काम करता था उसके पास उसकी 8 गाडियां जो वह वा​पस नहीं कर रहा है।

थाना प्रभारी एसआई कश्मीर ने बताया कि बेटे के बयान पर मजबूर होकर आत्महत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर उसके बेटे को सौंप दिया है। उसकी जेब मे मिली पर्ची के आधार पर तीन लोगों पर करीब ढाई करोड रूपए नहीं देने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp