धारूहेड़ा: RWA का बडा फैसला: बाहरी वाहनों की No Entry

On: September 7, 2026 8:23 PM
Follow Us:
Dharuhera: Major RWA decision – No entry for outside vehicles

धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में लगातार बढ़ रही वाहनों की चोरियों और बाहरी अवैध गाड़ियों के अनियंत्रित प्रवेश को रोकने के लिए रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने बड़ा निर्णय लिया है। सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक और कड़ा करने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार (मेन गेट) पर ‘माई गेट’ (MyGate) ऐप प्रणाली लागू की जाएगी।

बिना ऐप वाली गाड़ियों को एंट्री पर रोक

सेक्टर-4 में RWA प्रधान राजू यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेक्टर में बाहर से बड़ी संख्या में वाहन आ रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और अव्यवस्था फैल रही है। इसी को लेकर सेक्टर के गेट पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसी के चलते गेट पर ‘माई गेट’ ऐप लागू किया जाएगा ताकि बाहरी वाहनों की सीधी एंट्री बंद हो सके

sector 4 rwa meeting

रजिस्टर में एंट्री अनिवार्य: जिन गाड़ियों या मकान मालिकों किराएदारों के पास माई गेट ऐप नहीं होगा, उन्हें गार्ड के पास रखे रजिस्टर में पूरी जानकारी दर्ज कराने के बाद ही सेक्टर के अंदर प्रवेश की अनुमति मिलेगी। क्योंकि अक्सर देखा जा रहा है सेक्टर में कुछ शरारती लोग गाडियों से प्रवेश करते है। रात को कई बार वारदातें होते हुए बाल बाल बची है। सेक्टर में ​बिगड रही व्यवस्था को लेकर ये कदम उठाना पड रहा है।

 

नई यूनियन को सौंपा लेखा-जोखा
बैठक के दौरान सेक्टर के पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव ने पुरानी कार्यकारिणी का पूरा लेखा-जोखा नई कार्यकारिणी यूनियन को विधिवत रूप से सौंप दिया। सेक्टरवासियों ने विश्वास जताया कि इस डिजिटल कदम से सेक्टर में चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।

ये रहे मौजूद: इस महत्वपूर्ण बैठक में RWA संरक्षक सूबेदार चंद्र बोस, प्रधान राजू यादव, पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव, आनंद मोहन, सूरजमणी, सुरेंद्र, पतराम और अनिल चौहान सहित कार्यकारिणी के कई प्रमुख सदस्य व सेक्टरवासी मौजूद र

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now