रविवार, 15 नवम्बर 2026

Rewari News: गलत दिशा आने वाले वाहनों की अब खैर नही, धारूहेड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: कापडीवास के पास औद्योगिक कस्बे में गलत दिशा से आने वाले वाहन चालको की अब खैर नहीं है। सेक्टर छह पुलिस ने दिल्ली मार्ग कापडीवास ओवर ब्रिज के निकट वाहनों को…


गलत दिशा आने वाले वाहनों की अब खैर नही, धारूहेड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा
गलत दिशा आने वाले वाहनों की अब खैर नही, धारूहेड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: कापडीवास के पास औद्योगिक कस्बे में गलत दिशा से आने वाले वाहन चालको की अब खैर नहीं है। सेक्टर छह पुलिस ने दिल्ली मार्ग कापडीवास ओवर ब्रिज के निकट वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है ताकि(NH 48 ) दिल्ली मार्ग पर मालपुरा के पास जाम नहीं लगे।Rewari News

औद्योगिक कस्बे कापड़ीवास में लंबे समय से देखने में आ रहा था कि कई वाहन चालक समय बचाने के चक्कर में ग़लत दिशा से तेज़ी से वाहन निकालते हैं। इससे न सिर्फ दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी, बल्कि दिल्ली मार्ग पर मालपुरा के पास अक्सर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। लोगों और उद्योग कर्मियों की लगातार शिकायतों के बाद सेक्टर-6 पुलिस ने बुधवार से इलाके में विशेष ट्रैफिक अभियान शुरू कर दिया।Rewari News

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

पुलिस टीम ने ओवरब्रिज के समीप बैरिकेड लगाकर वाहनों को निर्धारित मार्ग से भेजना शुरू किया। सेक्टर छह प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि अब कोई भी वाहन ग़लत दिशा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत चालान की कार्रवाई होगी। पुलिस ने आसपास के उद्योगों के कर्मचारियों, वाहन चालकों और आम लोगों को भी नए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।Rewari News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp