Rewari District Bar Association Elections : 3 बूथों पर 18 EVM से होगी वोटिंग

On: September 6, 2026 6:02 PM
Follow Us:
रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सिंतबर को, जानिए इस बार कितनें है मतदाता

Rewari District Bar Association Elections: रेवाड़ी (Best24News): जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी  के आगामी 11 सितंबर को होने वाले चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से शुरू कर दिया है। अंतिम सूची के अनुसार 6 पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निष्पक्ष व सुचारू मतदान के लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा 18 ईवीएम (EVM) उपलब्ध कराई जाएंगी।

3 बूथों पर 2,183 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी टीम के सदस्यों सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी और शमशेर सिंह यादव ने बताया कि मतदान 11 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 3 बूथ बनाए गए हैं।

  • बूथ संख्या 1: मतदाता क्रमांक 1 से 725 तक
  • बूथ संख्या 2: मतदाता क्रमांक 726 से 1450 तक
  • बूथ संख्या 3: मतदाता क्रमांक 1451 से 2183 तक

प्रत्येक मतदाता 6 अलग-अलग पदों के लिए 6 मशीनों पर बटन दबाकर अपने वोट का प्रयोग करेगा। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मतदान के समय प्रत्येक अधिवक्ता को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके लिए बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा या जिला बार एसोसिएशन द्वारा जारी किया गया मूल पहचान पत्र ही मान्य होगा।

पदवार प्रत्याशियों की चुनावी सूची (6 पदों पर मुकाबला)

  • प्रधान पद (President): प्रेमपाल सिंह, सौरभ राव और विश्वामित्र।
  • उप प्रधान – सामान्य (Vice President – General): अरुण यादव, भूपेंद्र और भूपेंद्र शर्मा।
  • उप प्रधान – महिला आरक्षित (Vice President – Women Reserved): भागेश और कल्याणी।
  • सचिव पद (Secretary): मुकेश रंगा और विशाल यादव (अमने-सामने की सीधी टक्कर)।
  • सह सचिव पद (Joint Secretary): मीनाक्षी और नीरू यादव (सीधा मुकाबला)।
  • कोषाध्यक्ष पद (Treasurer): महेश, पार्थ सिंह और सन्नी।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now