
धारूहेड़ा (Best24News): विश्व हिंदू परिषद (VHP) की वीर शिवाजी बस्ती के कार्यकर्ताओं द्वारा महेश्वरी स्थित भगवान सिंह कॉलोनी के शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
फूलों व रोशनी से सजा मंदिर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में शिव मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके साथ ही भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
गीता के उपदेशों पर चर्चा: कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों और श्रीमद्भागवत गीता में दिए गए निष्काम कर्म के उपदेशों पर विचार-विमर्श किया।इस पावन अवसर पर बस्ती के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा-अर्चना और महाआरती के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच पावन महाप्रसाद का वितरण किया गया।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से प्रवीण चौहान, भूपेंद्र शर्मा, चौधरी लोकेश, विकास सैनी, समय सिंह, सोनू, राखी शर्मा, रिंकी शर्मा, शिवानी, भावना, आशा, मोनी सहित VHP के अनेक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
