राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

On: September 5, 2026 8:12 PM
Follow Us:
राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

गंगापुरसिटी (Best24News): राजस्थान के सवाई माधोपुर और नवगठित गंगापुरसिटी जिले में मानसून का रौद्र रूप देखने का मिला है। मौसम विभाग द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के बीच शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा सामने आया है। गंगापुरसिटी के प्रसिद्ध व आस्था के प्रमुख केंद्र कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर  के मुख्य गुंबद पर कड़कड़ाती आकाशीय बिजली आ गिरी।

मंगला आरती’ में मची अफरा तफरी: बता दे कि यह खौफनाक हादसा सुबह ‘मंगला आरती’ के समय हुआ, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार तड़के मंदिर में मंगला आरती चल रही थी और ‘हारे के सहारे’ भगवान खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे मंदिर के ऊपरी हिस्से पर आ गिरी।

क्षतिग्रस्त हुआ गुंबद: बिजली गिरते ही हुए भीषण धमाके से मुख्य गुंबद का एक बड़ा हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें गहरी दरारें आ गईं। धमाका इतना तेज था कि आरती कर रहे पुजारी और श्रद्धालु बुरी तरह सहम गए व अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: बता दे कि घटना के तुरंत बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय सेवादारों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि आकाशीय बिजली का प्रभाव गुंबद के ऊपरी ढांचे तक ही सीमित रहा और नीचे आरती कर रहे श्रद्धालुओं तक इसका सीधा असर नहीं पहुँचा, जिससे एक बड़ी जनहानि और दुखद हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now