अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटा, नपा कार्यालय धारूहेड़ा पहुचां काला पानी

On: September 6, 2026 10:11 AM
Follow Us:
अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटा, नपा कार्यालय धारूहेड़ा पहुचां काला पानी

धारूहेड़ा(Best24News): औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में जलभराव की समस्या दिन-ब-दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। शनिवार को अलवर बाइपास पर बनाया गया रैंप पानी के बहाव से अचानक टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। रैंप टूटने और नाले का पानी ओवरफ्लो होने के कारण क्षेत्र का काला व गंदा पानी सीधे बहता हुआ नगर पालिका कार्यालय व सेक्टर चार के गेट के पहुंच गया।

नागरिकों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबतें

अलवर बाइपास पर रैंप टूटने से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है टूटे हुए रैंप और पानी के तेज बहाव के कारण दोपहिया व चार पहिया वाहनों के गड्ढों में फंसने और दुर्घटनाग्रस्त होने का भारी जोखिम बना हुआ है। प्रशासनिक उदासीनता का आलम यह रहा कि गंदा और बदबूदार पानी खुद नगर पालिका कार्यालय के सामने भिवाड़ी मार्ग पर जाम हो गया है। ऐसे में आने वाले नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

 

Ramp on Alwar Bypass collapses; Dharuhera Municipal Office flooded with filthy water
अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटा, नपा कार्यालय धारूहेड़ा पहुचां काला पानी

लोगो में भारी रोष, तुरंत समाधान की मांग

सेक्टर चार आरडब्लएू के पूर्व प्रधान कृष्ण यादव, सज्जन यादव, नरेश शर्मा, डीके शर्मा, धमेंद्र ने बताया कि राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र की जलभराव (waterlogging) के चलते अलवर बाइपास पर बना रैंप टूट गया, जिससे मुख्य सड़क पर आवाजाही बाधित हुई। बारिश और गंदे नालों का केमिकल युक्त व दूषित (काला) पानी बहकर सीधे नगरपालिका (नपा) कार्यालय परिसर तक जा पहुँचा। भिवाड़ी और अलवर बाइपास के आसपास औद्योगिक इकाइयों के केमिकलयुक्त काले पानी और बारिश की समुचित निकासी न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।

 

अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटा, नपा कार्यालय धारूहेड़ा पहुचां काला पानी
अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटा, नपा कार्यालय धारूहेड़ा पहुचां काला पानी

स्कूल की दीवार तोडी: लोगो ने बताया कि भिवाड़ी की ओर से गंदे पानी की नाले का स्कूल में छोडा हुआ तथा अब स्कूल की दीवार को तोड दिया गया है जिससे स्कूल के पास अथाह काला पानी एमटूके सोसायटी से होता हुआ बेस्टेक पर पहुंच रहा है। जलभराव इतना हो गया है धीरे धीरे पानी हाइवे की सर्विस लाईन पर जमा होने लगा है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now