धारूहेड़ा (Best24News): बास रोड स्थित शिव नगर के श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम सेवा समिति की ओर से शुक्रवार रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ‘ श्री श्याम जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में पूरी रात भजनों की बयार बहती रही और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर पालिका के उप चेयरमैन (वाइस चेयरमैन) अमन राव दीप प्रज्वलित कर किया गया। अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था श्री कृष्ण का अवतार। अमन राव दीप प्रज्वलन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुआ कहा यह पावन पर्व भगवान श्री हरि विष्णु के 8वें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पूरे विश्व में मनाया जाता है।

अधर्म पर धर्म की विजय: द्वापर युग में कंस जैसे अत्याचारी राक्षसों और पाप का अंत करने तथा पृथ्वी पर पुनः धर्म की स्थापना के लिए भगवान ने अवतार लिया था।जागरण के दौरान आमंत्रित भजन गायकों ने श्री श्याम बाबा और भगवान श्री कृष्ण के एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संरक्षक राज यादव, कमेटी प्रधान योगेश गोयल, यशवंत सैनी, डीके बंसल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और श्याम भक्त उपस्थित रहे। सुबह आरती के बा प्रसाद वितरण किया गया।













