रेवाड़ी: चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का Astemo Fie के CMD ओतोमो सान ने किया उद्घाटन

On: August 28, 2026 8:17 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का Astemo Fie के CMD ओतोमो सान ने किया उद्घाटन

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव खोल स्थित खेल मैदान में चार दिवसीय विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि Astemo Fie Pvt. Ltd. के सीएमडी (CMD) श्री ओतोमो सान एवं कंपनी की पूरी मैनेजमेंट टीम द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से कुल 32 प्रमुख टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम भी शामिल है।

मेवाड़ यूनिवर्सिटी की विदेशी टीम समेत देश की 32 टीमें मैदान में

रेवाड़ी: चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का Astemo Fie के CMD ओतोमो सान ने किया उद्घाटन
रेवाड़ी: चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का Astemo Fie के CMD ओतोमो सान ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और नामी संस्थानों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मेवाड़ यूनिवर्सिटी चित्तौड़गढ़ (विदेशी खिलाड़ी), सैनिक स्कूल रेवाड़ी, एलीट वजीरपुर, गंगानगर एलीट, अलवर एफसी, खेड़ी तलवाना, सनौली, नीम का थाना, पंजाब, भिवाड़ी, फतेहाबाद, रियल एफसी पंजाब, BNFC सिटी भोपाल (मप्र), आसरा का माजरा, DFA झज्जर, बदायूं (यूपी), एफसी दिल्ली, आरपीएस स्कूल, एफसी खोल तथा कोटा (राजस्थान) की टीमें शामिल हैं।

उद्घाटन अवसर पर सरपंच बीर सिंह चौहान, पूर्व सरपंच श्रींद्र सिंह चौहान, धर्मवीर ठेकेदार, मेघराज, दाता राम, राजेंद्र कोच, महेश कोच और संदीप गराठी सहित गांव की फुटबॉल कमेटी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय युवाओं व एथलीटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को आयोजन समिति एवं अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

रेवाड़ी: चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का Astemo Fie के CMD ओतोमो सान ने किया उद्घाटन
रेवाड़ी: चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का Astemo Fie के CMD ओतोमो सान ने किया उद्घाटन

पहले दिन के मुकाबलों का परिणाम

  • प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए रोमांचक मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे:
  • सैनिक स्कूल रेवाड़ी बनाम बदायूं: सैनिक स्कूल रेवाड़ी ने बदायूं को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
  • मेवाड़ यूनिवर्सिटी बनाम RFC रेवाड़ी: मेवाड़ यूनिवर्सिटी (चित्तौड़गढ़) ने जीत दर्ज की।
  • खेड़ी तलवाना बनाम खोल नर्सरी ‘B’: खेड़ी तलवाना की टीम विजेता रही।
  • फुटबॉल क्लब कालबा बनाम खोल नर्सरी ‘A’: एफसी कालबा ने जीत हासिल की।
  • एलीट वजीरपुर बनाम एफसी अलवर: एलीट वजीरपुर ने मुकाबला अपने नाम किया।
  • भिवाड़ी बनाम गंगानगर: भिवाड़ी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार