रेलवे का बड़ा फैसला, रेवाड़ी से गुजरने वाली इन ट्रेनों में बढेंगे डिब्बे

On: August 28, 2026 9:29 AM
Follow Us:
RAILWAY STATION

रेवाड़ी (Best24News): रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बडी खुशी की खबर है। आगामी सितंबर महीने में त्योहारी सीजन और यात्रियों की बढ़ती भीड को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रेल सेवाओं में 132 अतिरिक्त डिब्बे (Coaches) अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। बता दे इनमें रेवाड़ी जंक्शन से संचालित होने वाली और रेवाड़ी होकर गुजरने वाली कई प्रमुख पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

रेवाड़ी रूट की इन पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेंगे 5-5 डिब्बे

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPO) अमित सुदर्शन ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक निम्नलिखित रेल सेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे।
  • मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा: 1 से 30 सितंबर तक 5 अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी साधारण डिब्बे (General Coaches)।
  • रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा: 5 अतिरिक्त साधारण डिब्बे।
  • रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा: 5 अतिरिक्त साधारण डिब्बे।
  • रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी रेलसेवा: 5 अतिरिक्त साधारण डिब्बे।
  • हिसार-जयपुर-हिसार एवं जयपुर-भटिंडा रेलसेवा: 4-4 अतिरिक्त साधारण श्रेणी के डिब्बे।
  • साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ने से दैनिक यात्रियों (Daily Commuters), छात्रों और स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लंबी दूरी और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी मिली राहत

  • पैसेंजर ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी वातानुकूलित (AC) और स्लीपर क्लास के डिब्बे बढ़ाए गए हैं:
  • अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस: 1-1 अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी शयनयान (Sleeper Class) डिब्बा।
  • जयपुर-जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस: 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी डिब्बा।
  • अन्य रूट: जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी, जोधपुर-वाराणसी, जैसलमेर-साबरमती और बीकानेर-दादर रेल सेवाओं में भी आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

 

रेलवे की अपील: यात्रा से पहले करें चेक करे अपडेट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सितंबर माह में त्योहारों, धार्मिक यात्राओं और शैक्षणिक गतिविधियों के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों की यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे के अधिकृत पूछताछ नंबर 139 या NTES ऐप के माध्यम से ट्रेनों की समय-सारणी और डिब्बों की अद्यतन स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार