रेवाड़ी में खूनी खेल, दो युवकों की हत्या

On: August 21, 2026 9:36 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में खूनी खेल, दो युवकों की हत्या

रेवाड़ी में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के पास गांव गोकलपुर में शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच चली आ रही रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान तीन युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दो युवकों की मौत हो गई।बता दे कि रजिंश को लेकर सरेआम दोनों की हत्या की गई है

 

IGU में दो गुटों में झगडा, कार ने कूचलकर दो छात्रों की हत्या
जानकारी के अनुसार, गांव मांढैया निवासी 26 वर्षीय जतिन व निगांनियावास के रहने वाले करीब 21 वर्षीय हिमेश की मौत हुई है। इनके अलावा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

एक था शादीशुदा, दूसरा कर रहा था नौकरी की तैयारी

बता दे कि मांड्य निवासी जतिन शादीशुदा था और एक बेटी का पिता था। वह रेवाड़ी की ही एक कंपनी में काम करता था। जतिन सुबह कंपनी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जतिन के पिता खेती करते हैं। वहीं मृतक हिमेश अभी सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। उसके पिता स्कूल बस चलाते हैं। जतिन और हिमेश दोस्त थे।

धारूहेड़ा: कार सवार बदमाशों ने बाइक को मारी टक्कर
धारूहेड़ा: कार सवार बदमाशों ने बाइक को मारी टक्कर

दोनों गुटों ने अपने साथियों को बुलाया था

घायल यशपाल बुढ़ाना गांव का रहने वाला है। यशपाल भी जतिन और हिमेश के साथ बाइक पर था। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि KLP कॉलेज में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों गुटों ने समय तय कर अपने साथियों को बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गोकलपुर गांव में जतिन, हिमेश और यशपाल पर हमला कर दिया गया। हाला​कि झगडे को लेकर अभी तक पुलिस ने कोई कारण नहीं बताया है।

यशपाल की हालत गंभीर: गांव बुढ़ाना निवासी यशपाल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायलों के बयान लेने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

 

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर