Rajasthan Local Body Election 2026 : खैरथल तिजारा निकाय चुनाव होगें दो चरणा में, पढें अपडेट

On: August 20, 2026 7:21 AM
Follow Us:
Rajasthan Local Body Election 2026

Rajasthan Local Body Election 2026राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज गया है। राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनावों की बुधवार शाम 4 बजे घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग दो चरणों में शहरों में चुनाव कराएगा। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग होगी और 14 सितंबर को रिजल्ट आएंगे। राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। खैरथल-तिजारा जिले की खैरथल, तिजारा और भिवाड़ी नगर परिषद में पहले चरण में मतदान होगा। वहीं किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम और टपूकड़ा में दूसरे चरण में वोटिंग होगी। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी।

राजस्थान के इतिहास में पहली बार सभी नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव हो रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने एक देश-एक चुनाव की तर्ज पर एक प्रदेश-एक चुनाव कराने की घोषणा की थी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा- सभी शहरी निकायों में EVM से वोटिंग होगी। निकाय चुनाव में 1.15 लाख कर्मचारी लगेंगे और सुरक्षा व्यवस्था में 98,709 पुलिसकर्मी लगेंगे। उम्मीदवारों को 15 दिन में चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा।

खैरथल तिजारा जिले 7 नगरीय निकाय : खैरथल-तिजारा जिले मेंं 7 निकाय चुनाव है। जिले के सभी 7 नगरीय निकायों के 230 वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया हो गई। जिसमें 3 नगरपरिषद और 4 नगरपालिकाएं है। खैरथल-तिजारा जिले के खैरथल नगरपरिषद में 45, भिवाड़ी नगरपरिषद में 60 वार्ड, तिजारा नगरपरिषद में 35 वार्ड, किशनगढ़बास नगरपालिका में 25 वार्ड, कोटकासिम नगरपालिका 20 वार्ड, मुंडावर नगरपालिका 25 वार्ड, टपूकड़ा नगरपालिका 20 वार्ड है। खैरथल-तिजारा जिले में कुल 7 नगर निकायों में 178277 मतदाता है। जिसमें खैरथल में 48628, किशनगढ़बास में 17592, कोटकासिम में 10580, मुंडावर में 11791, टपूकड़ा में 7452, तिजारा में 20624 और भिवाड़ी में 61610 मतदाता है।

सभी शहरी निकायों में आचार संहिता लागू

309 शहरी निकायों में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं को मिलाकर 10,245 पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई।

निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी। आचार संहिता में ​शहरी क्षेत्रों में विकास के नए कामों की घोषणा नहीं हो सकेगी। नया वर्क ऑर्डर भी नहीं दिया जा सकेगा। पहले से चल रहे काम जारी रहेंगे, लेकिन कोई नया काम शुरू नहीं कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा- निकाय प्रमुखों (मेयर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष) का चुनाव 21 सितंबर को होगा, जबकि उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। इसी दिन नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक होगी, उसी बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति, नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर