इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में हुए झगड़े का विवाद को लेकर शुक्रवार को गोकलपुर के पास जमकर बदमाशों ने तांडव मचाया। विवाद को लेकर कार से बाइक सवार तीन युवकों को पहले टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर गिराकर उन्हें बुरी लाठी और डंडों से पीटा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। हादसे में एक युवक मौत हो गई तथा एक रोहतक रैफर कर दिया गया है। जबकि तीसरा जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है।

जानिए क्या है विवाद: बता दे कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में युवको के बीच पहले विवाद हुआ था। शुक्रवार को मांड्य निवासी जतिन और निगानियावास निवासी हिमेश व बुडाना के रहने वाला घायल यशपाल बाइक से विवि से अपने गांव आ रहे थे कार मे सवार बदमाशे ने उनकी बाइक को जानबुझ कर हत्या करने के इरादे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों गिर गए है। गिरने के बाद फिर से कार ने टक्कर मारी जिससे मांड्य निवासी जतिन मौके पर ही मौत हो गई और निगानियावास निवासी हिमेश यशपाल बुढ़ाना घायल हो गया।

गुटो में हुए झगडे ने ली जान: बताया गया है कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों गुटों ने समय तय कर अपने साथियों को बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गोकलपुर गांव में जतिन, हिमेश और यशपाल पर हमला कर दिया गया।
बिना नंबर की कार से बाइक सवार युवकों को कूचला: बता दें कि यूनिवर्सिटी के गेट से ही दोनों गुटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। सभी बाइक सवारों ने अपनी नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी थी। बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। बताया जा रहा एक ग्रुप पहले तैयारी के साथ् ही आया था।













