NH 48 News: कावडियों व शिविर लगाने वालों के लिए जरूरी खबर

On: August 23, 2026 7:29 PM
Follow Us:
HARYANA TODAY NEWS
HARYANA TODAY NEWS

NH 48 News: रेवाड़ी पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए एसओपी जारी की है। रेवाड़ी के एसी ने कहा कि कावड़ यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले शिविरों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा। कावडियों की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान हाईवे पर क्रेन, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की जाएगी। इतना ही नहीं अतिरिक्त पुलिस की राइडर व पीसीआर भी हाइवे पर लगातार गश्त पर रहेगी। हाईवे पर जगज गह ट्रैफिक के जवान भी तैनात रहेंगे।

 

बताद े कि सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। काफी संख्या में शिव भक्त गोमुख, गंगोत्री व हरिद्वार से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा करते हुए अपने गांव व कस्बों की ओर आना शुरू हो गए हैं। कांवड़ियों के ठहरने व सोने के लिए जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48)पर शिविर लगाए जाने शुरू हो गए हैं।

गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक संभालने की तैयारी
गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक संभालने की तैयारी

 

हाइवे पर विभिन्न स्थानों पर 50 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कांवड़ियों को विश्राम, भोजन व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की जा रही हैं। कावड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उक्त अधिकारी कांवड़ यात्रा को लेकर मॉनिटरिंग करेंगे। कांवड़िये के चलने के लिए बनाए रास्तों व सड़काें पर बारिश के बाद जलभराव न हो, इसको लेकर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही होगी।

हाइवे पर बनेगा अलग से मार्ग

एसपी हेमेंद्र सिंह मीणा ने कहा है कि कांवड़ यात्रियों और शिविर लगाने वालों को इसका पालन करना होगा। इसे लेकर जिला पुलिस अलर्ट है। कांवड़ियों को नजदीकी थाना में अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए रोहतक- बावल, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी-नारनौल रोड पर कांवड़ियों के लिए अलग रास्ता बनाया जाएगा। यात्रा के मार्ग पर पुलिस गश्त और सहायता वाहन तैनात रहेंगे।

हाइवे पर तैनात रहेगी पुलिस

एसपी ने कहा कि कावड़ यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले शिविरों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान हाईवे पर क्रेन, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस की राइडर/पीसीआर भी लगातार गश्त पर रहेगी। मुख्य प्वाइंट पर ट्रैफिक के जवान भी तैनात रहेंगे।

शहर में यातायात व्यवस्था व कांवड़ियों के आवागमन की सुविधा के लिए भी सुचारू रूप से व्यवस्था की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने

किसी भी अप्रिय घटना या सड़क दुर्घटना की स्थिति में मेडिकल सुविधाओं और त्वरित सहायता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिविरों में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।

इन बाइकों के प्रयोग करने पर वेन

एसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा। सड़क पर निर्धारित लाइन में चलें। बिना साइलेंसर या पटाखे छोड़ने वाली बाइकों का प्रयोग न करें। शिविर लगाने वाली संस्थाएं आयोजन से पूर्व संबंधित पुलिस थाने में सूचना अवश्य दें।

सड़क के बाएं और निर्धारित 100 फुट की दूरी पर ही लगाएं। जिससे ट्रैफिक में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। श्रद्धालु किसी भी प्रकार के नशे का सेवन किए बगैर शांतिपूर्वक यात्रा में शामिल हों। अधिकारियों द्वारा एनएचएआई, नगर पालिका अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि जिले में कांवड़ियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। बारिश के बाद जलभराव होने की समस्या हो तो उसका तुरंत समाधान कराया जाए।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now