रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रेवाड़ी से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखें List

On: August 4, 2026 1:40 PM
Follow Us:
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रेवाड़ी से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

अगर आपने 8 से 10 अगस्त के बीच राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली या उत्तराखंड सफर करने की योजना बनाई है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंडियन रेलवे के द्वारा रेवाड़ी से चलने वाले कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है ऐसे में अगर आपको सफर करना है तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट पहले पूरी तरह से चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।रेलवे प्रशासन के अनुसार अजमेर–मदार रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 44 के पास ओवरब्रिज निर्माण के तहत गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी और सुरक्षा संबंधी कार्य को पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसी वजह से कई ट्रेनों के संचालन कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है।

रेलवे के द्वारा यात्रियों से अपील किया गया है कि आप एक बार ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर लीजिए ताकि जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है उनकी लिस्ट आपको पूरी तरह से मिल सके। रेवाड़ी के यात्रियों से भी रेलवे ने अपील किया है कि कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लीजिए।

रेवाड़ी रूट के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर

रेवाड़ी उत्तर भारत का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है। यहां से होकर राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में अजमेर मंडल में लिए गए ब्लॉक का प्रभाव रेवाड़ी मार्ग से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

इन ट्रेनों के संचालन में किया गया बदलाव

  • योग नगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 9 अगस्त को मदार–आदर्श नगर बाईपास लाइन से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर स्टेशन नहीं जाएगी और मदार जंक्शन व आदर्श नगर स्टेशन पर निर्धारित ठहराव के साथ चलेगी।
  • चंडीगढ़–अजमेर एक्सप्रेस 8 अगस्त को मदार–दौराई बाईपास लाइन से चलेगी। इस दौरान ट्रेन का अजमेर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
  • अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस 9 अगस्त को केवल मदार स्टेशन तक ही संचालित होगी। मदार और अजमेर के बीच इस ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।
  • अजमेर–पुष्कर रेलसेवा 9 और 10 अगस्त को पूरी तरह रद्द रहेगी।
  • पुष्कर–अजमेर रेलसेवा 9 और 10 अगस्त को पूरी तरह रद्द रहेगी।
  • 19614 अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस — 9 अगस्त को ये train मदार तक ही चलेगी। मदार–अजमेर के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा। यह ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन होकर गुजरती है।
  • इसके अलावा 19610 योग नगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस — रेवाड़ी होकर गुजरती है, लेकिन आंशिक रद्द नहीं, बल्कि मार्ग परिवर्तित किया गया है।
  • 12984 चंडीगढ़–अजमेर एक्सप्रेस — रेवाड़ी होकर गुजरती है, इसका भी मार्ग बदला गया है, आंशिक रद्द नहीं है।

यात्रा से पहले जरूर करें यह काम

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का रनिंग स्टेटस और समय की जानकारी अवश्य जांच लें। निर्माण कार्य के कारण अंतिम समय में भी परिचालन संबंधी बदलाव संभव हैं। सही जानकारी मिलने से यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बचाया जा सकता है।रेलवे का कहना है कि गर्डर लॉन्चिंग का यह कार्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित, सुचारु और तेज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें