धारूहेड़ा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट ?

On: September 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट
धारूहेड़ा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट

धारूहेड़ा: यहां के ओमनगर कालोनी में छोटे सिलेंडर में अवैध रूप से गैस भरते समय अचानक बड़ा धमाका हो गया। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।

कैसे हुआ हादसा?
सेक्टर छह पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा के ओम नगर मे अवैध छोटे गैस सिलेंडर में रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अत्यधिक दबाव के कारण छोटो सिलेंडर में अचानक आग लग गई और वह जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की चपेट में आने से मौके पर मौजूद दुकानदार व तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आस पास के लोगों घायलों को संभाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर छह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है ।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now