Sports News: ब्लॉक स्तरीय खो – खो प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

On: August 23, 2026 7:33 PM
Follow Us:
shidhrawli school
shidhrawli school

Sports News: शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंडर 19 खो- खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय सिधरावली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पटौदी ब्लॉक खो खो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 और 25 जुलाई 2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोडा कलां में किया था ।
जिसमें अंडर – 19 आयु वर्ग सीधरावली की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में श्री राम स्कूल भोडा कलां को हराया।उसके बाद फाइनल में रोमांचक मुकाबले में MBLM स्कूल बिलासपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके अलावा अंडर 14 आयु वर्ग में भी सिधरावली की टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

 

विजेता खिलाड़ियों को स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती पायल अरोड़ा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

 

इसके अलावा टीम मैनेजर श्री हितेश कुमार और टीम इंचार्ज श्री जितेंद्र सैन, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा ने इसे विधालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। हितेश कुमार ने बताया कि ये बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन का श्री हितेश कुमार ने बताया कि ये बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। विद्यालय ने एक अनुशासित और खेल भावना का परिचय देते हुए पदक जीता है। समस्त स्टॉफ ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।इस मौके पर सम्मान समारोह में प्राचार्या सहित समस्त टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now